पढ़ाई करना इतना मुश्किल क्यों है?

मैं आपको दो विकल्प देता हूँ पहला अपनी गर्लफ्रेंड से बात करना और दूसरा अपनी बूढी दादी से बात करना। आप क्या करना पसंद करेंगे? मेरे विचार से आप अपनी गर्लफ्रेंड से ही बात करना पसंद करेंगे, वैसे अपवाद हर जगह हैं पर बेचारी दादी से कोई भी ज्यादा बात नहीं करेगा। अब ऐसा क्यों हैं? क्योंकि आपको अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने में मज़ा आता हैं, दादी बेचारी तो आपको अपने जीवन का अनुभव ही बताएगी, आपसे दिशा पटानी के बारे में थोड़ी बात करेगी।
पढाई के साथ भी ठीक ऐसा ही हैं अगर आप उसको अपनी दादी की तरह समझेंगे तो आपको वह मुश्किल ही लगेगी, पर अगर आप पढाई को अपनी गर्लफ्रेंड बनाएंगे तो आपको मज़ा आएगा और वह आपको आसान लगेगी।
इसलिए पढाई को बोझ ना समझे, आपको अपने जीवन की आखरी सांस तक कुछ ना कुछ सीखना ही पड़ता हैं, किताबो को अपना दोस्त बनाइये और फिर देखिये आपका जीवन कितना सुन्दत हो जायेगा।
आशा करता हूँ आपको मेरा उत्तर अच्छा लगा होगा।
धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments