क्या टिकटॉक में लोग अपना कीमती समय बर्बाद कर रहे हैं ?

इन महिला का नाम गरिमा है।ये tiktok पर एक स्टार हैं। लाखों लोग इनके फॉलोवर हैं।tiktok में प्रचलित होने के बाद से इनके पास कई सारे गानों के ऑफर आए हैं और इन्होंने कई सारे गाने किए हैं । जाहिर सी बात है कि इन्हें उसका भरपूर पैसा भी मिला होगा।

यें हैं फैजु और रियाज़। इन दोनों लोगो को आप बखूबी जानते होंगे। इन दोनों को tiktok के बाद से लगातार काम मिल रहा है। इन दोनों की विडियोज यूट्यूब पर लगातार ट्रेंड में रहती है। इनके अलावा भी बोहोत सारे tiktok के स्टार हैं।नाम बताने लगें तो दिन निकल जाएगा।

हर छोटा बड़ा डायरेक्टर अपने गानो को प्रचलित करने के लिए इनका भरपूर इस्तेमाल कर रहा है।साथ में इन्हे भी शोहरत और पैसा भी मिल रहा है।

इन सब tiktok स्टार में किसीने भी कोई एक्टिंग का प्रोफेशनल कोर्स नहीं कर रखा है फिर भी आज ये उन सब स्ट्रगलर की भीड़ से काफी आगे निकल चुके हैं।आज बिना कोई कोर्स लिए ही इन्हे कोई भी बॉलीवुड डायरेक्टर किसी गाने या फिल्म में आसानी से बिना कोई ऑडिशन ले लेगा।

ये सब tiktok का ही कमाल है।

अब मैं अपने भाई के स्कूल के दोस्त विवेक चौधरी की बात करता हूं।

इनका नाम विवेक चौधरी है और ये  मेरे भाई का दोस्त है येभी एक tiktok स्टार हैं। ये दोनों स्कूल में साथ पढ़ाई करते थे। आज मेरा भाई मैकेनिकल इंजीनियरिंग की जॉब के लिए तैयारी कर रहा है और ये भाई साहब फ्री में विदेशों की ट्रिप मार रहे हैं। ज़ाहिर सी बात है कड़ी मेहनत करने के बाद एक अच्छा पैकेज मिलने के बाद भी में इतनी विदेशी यात्रा का लुफ्त नहीं ले सकता।

यहां तक अब आप सब जान गए होंगे कि tiktok एक समय को गवाने वाली ऐप नहीं है।लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ मनोरंजन के लिए करना गलत है। देश के लाखों युवा tiktok स्टार बनने के चक्कर में पढ़ाई छोड़ वीडियो बना रहे हैं। उट पटांग हर कतें कर रहे हैं।

यदि आप tiktok पर लगातार काम करते रहेंगे और अच्छा कंटेंट लोगो को देते रहेंगे तो यकीनन आप भी एक tiktok स्टार होंगे।लेकिन घंटो स्वाइप करने से ये आपका समय बरबाद कर देगा।

धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments