डीएम बनने के लिए क्या योग्यता होती है?

सिविल सर्विस में जाना आसान तो नहीं है, लेकिन आप इसे पाना चाहते हो तो यह मुश्किल भी नहीं है | भारत जैसे देश में इस पद की बहुत ज्यादा अहमियत है | यहाँ कलेक्टर, डीएम जैसे पदों को पाने के लिए लोग दिन रात मेहनत करते है |
योग्यता :-
  • 1. आप अपनी पढ़ाई में स्नातक कर लिए हो जैसे- बी.ए, बी.कॉम, बी.एससी इत्यादि |
  • 2. आपकी उम्र 18 से 32 वर्ष के बीच हो (सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए), इसके अतिरिक्त OBC के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और SC/ST और महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छुट दी जाती हैं | साथ ही विकलांग उम्मीदवारों को UPSC के नियमानुसार छूट मिलती हैं |
चुनाव प्रक्रिया :-
  • 1. कलेक्टर की पोस्ट के पहले प्रयास में हमें 2 पेपर उतीर्ण करने होते हैं | इन पेपर्स के लिए हमें विषय का चुनाव बहुत सोच समझकर करना चाहिए | अगर हम इस प्रयास में पास हो जाते हैं तो हमें मुख्य परीक्षा में लिया जाता हैं |
  • 2. मुख्य परीक्षा में हमें 7 पेपर देने होते हैं | इसे हम मध्य पेपर भी कहते हैं | अक्सर लोग इसी अवसर में निराशा पाते हैं |
  • 3. चुनाव प्रक्रिया के पहले दो चरण पार करने के बाद हमारा साक्षात्कार लिया जाता हैं | इसमें हमसे कई टेड़े मेढे सवाल पूछे जाते हैं |
डीएम को सैलेरी कितनी मिलती हैं ?
डीएम आईएएस लेवल का अधिकारी होता है जिसका वेतन 70000 से स्टार्ट होकर लगभग डेढ़ लाख तक होता है वेतन में वृद्धि उसके कार्य काल के आधार पर होती है |
मेहनत करते रहें और अपने आप पर विश्वास रखे | आप एक दिन जरूर डीएम बन पाएंगे, ऐसा हमारा विश्वास है |

Post a Comment

0 Comments