- कोई कह रहा है कि बल्ब बंद करने से चंद्रमा की रौशनी कोरोना वायरस को मारेगी।
- किसी का कहना है कि मोमबत्ती और दीयों की गर्मी कोरोना वायरस को मारेगी।
- एक तो ऐसा शर्मनाक वीडियो आया है जिसमें बात करने वाला आदमी पद्म अवार्ड से सम्मानित और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का भूतपूर्व अध्यक्ष है। नाम है के.के.अग्रवाल। उसका कहना है -
मोदी द्वारा नौ मिनट तक मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना करने की बात का आधार योग वशिष्ठ अध्याय छह में है। सामूहिक चेतना का सिद्धांत। पाँच प्रतिशत लोग जो सोचेंगे, 95 प्रतिशत लोग वह करेंगे।
क्वांटम सिद्धांत और ऋतंभरा सिद्धांत के आधार पर सामूहिक चेतना में योग्यता है एस-2 रिसेप्टर्स को दुरुस्त कर देने की। अगर हम सामूहिक रूप से यक़ीन करें, कि कोरोना वायरस एस-2 रिसेप्टर में इकट्ठा नहीं होगा, तो हमारी सामूहिक चेतना ऐसा नहीं होने देगी।
"डॉक्टर के.के.अग्रवाल, पद्म सम्मान विजेता और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के भूतपूर्व अध्यक्ष, समझा रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 05 अप्रैल को 9 बजे मोमबत्ती / दीया / टॉर्च / फ़्लैशलाइट जलाने के पीछे क्या विज्ञान है।"
- नासा अंतरिक्ष को छोड़कर अब कोरोना वायरस पर रिसर्च करने लगा है। झूठ फैलाते हुए इतना तो दिमाग लगा लेते।
- लेकिन ये तो ऐसे नकलची हैं कि इनको लेबोरटरी से '130 करोड़' मोमबत्ती के बजाए '130 मोमबत्ती' लिखा हुआ मैसेज आया, तो सबने '130 मोमबत्ती' ही लिख दिया। यानि कॉपी-पेस्ट कर दिया।
- नक्षत्र का नाम देखिए कि कितना सही रखा गया है। 'मूर्ख-भवति'।
- कहीं इंस्पेक्टर राजकुमार मिश्रा पुजारी को धमकाता है कि तीन दिन तक समझाने के बाद भी लोगों को इकट्ठा क्यों किया। तो इन फोटो को फॉरवर्ड किया जाता है कि मुस्लिम एस.पी. आबिद खान हिंदू पुजारी को मार रहे हैं। इतनी भी अक्ल नहीं कि पुलिस वाले की यूनिफॉर्म पर सितारे ही देख लो पहले।
- मुंबई का कोई पुराना वीडियो है जिसमें पुलिस वैन में कोई मुजरिम पुलिस वाले पर थूकता है। उसे कोरोना जिहाद कहकर फॉरवर्ड किया जाता है।
- कोई निज़ामुद्दीन मस्जिद में सामूहिक रूप से छींकने की बात कहने वाले वीडियो चल रहा है। जो असल में सूफी इस्लाम का 'ज़िक्र' नाम का रिचुअल है।
2 Comments
WhatsApp pr fake messages aaj se nhi balki jab se WhatsApp start hua h tabse failaye ja rahe h... Ab notice karne waali baat ye h ki ham us message ko kis tarah se lete h .......
ReplyDeleteSamaj ke Kisi chhote se murkh tukre se kiye Gaye karya ka tokra ham pure Dharm par nhi phor skte h aur agr koi aisa krta h to wo Meri nazar me galat h ...... Aur Mai ye batana chahungi ki Hindu Dharm me hi nhi balki isai aur Sikh Dharm me bhi Maine dekha h ki diye .. mombatti ya kisi bhi prakaar ke prakash ko positivity se joda jata h ......aaj kl ki Jo paristhiti h jisme log dare hue h ghabraye hue h negativity charo or se gher rahi h us paristhiti me positive rehne ki jarurat h ..aur jaisa ki upr article me Kaha gya h ki aaj diye jalane se Bharat ki ekta aur akhandta dekhne ko milega aur ye isi uddeshya se Kiya jaa raha h ki logo ko ye na mehsoos ho ki wo is paristhiti se Akele joojh rahe h ... Puri duniya abhi isi paristhiti se joojh rhi h is liye abhi jarurat h ham sab ko sath milkr Iska samna krne ki ........achha likha keep it up.....👍👍👍be positive .. 🙂🙂
Thank You so much
DeletePlease do not enter any spam link in the comment box.